CGWB Logo
Natioal Emblem

केन्‍द्रीय भूमि जल बोर्ड

मुखपृष्ठ‍ |साइट मैप|संगठन|केभूजबो से परिचय|स्‍कीमें|गतिविधियॉं|भूमि जल रूपरेखा|प्रकाशन/ रिपोर्ट|के.भू.ज.प्रा. | जन सूचना | फोटो गैलरी | वीडियो गैलरी|नया क्‍या|नवीनतम विषय|डाउनलोड|प्रशिक्षण|वेबसाइट नीतियॉं|सहायता|भर्ती| निविदा|कौन क्‍या है|अन्‍त: केभूजबो|अभिलेख | सूचना का अधिकार |संविदा | English Version |
भूजल अमूल्‍य प्राकृतिक संसाधन है इसका संरक्षण एवं सुरक्षा करें तथा इसे दूषित न करें।

केंद्रीय भू - जल बोर्ड की संगठनात्मक संरचना



केंद्रीय भूजल बोर्ड के प्रधान के रूप में अध्यक्ष है और इसके  चार मुख्य स्‍कंध हैं नामत: समन्‍वेषी वेधन एवं सामग्री प्रबंधन  2) स्‍थायी प्रबंधन और संपर्क 3) सर्वेक्षण, मूल्यांकन एवं मानीटरिंग और 4) प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हैं । प्रत्येक स्‍कंध के प्रधान एक सदस्य हैं । बोर्ड के प्रशासनिक और वित्तीय मामलों की देखरेख क्रमश:  निदेशक (प्रशासन) और वित्त एवं लेखा अधिकारी (एफएओ) द्वारा किया जाता है ।


समन्‍वेषी और  और सामग्री प्रबंधन स्‍कंध मशीन के कुशल एवं प्रभावी उपयोग के लिए भण्‍डारण, उपयोग एवं सूची की मानीटरिंग, वेधन उपकरणों, मोटर वाहनों, उपस्‍करों आदि की खरीद हेतु कार्रवाई के साथ-साथ भूजल अन्‍वेषण के लिए आवश्‍यक समन्‍वेषी एवं अन्‍य प्रकार के बोरहेल के वेधन और निर्माण का दायित्‍व निभाता है ।  
स्‍थायी प्रबंधन और संपर्क स्‍कंध भूजल से संबंधित नीतियों, मुद्दों आदि के स्‍थायी प्रबंधन, कृत्रिम पुनर्भरण और कृत्रिम पुनर्भरण के अध्ययन, शहरी भूमि जल प्रबंधन, भंडारण और पुनर्प्राप्ति आदि सहित भूजल संसाधनों के संवर्धन की देखरेख करता है ।


केंद्रीय भूजल बोर्ड का सर्वेक्षण, मूल्यांकन एवं मानीटरिंग स्‍कंध भूजल  प्रबंधन अध्ययन करने, भूजल क्षेत्र और विकास से संबंधित कार्यों की मानीटरिंग करने, सतही और भूजल का संयुक्‍त उपयोग, जलभृत मैपिंग और अन्‍वेषण एवं सर्वेक्षणों के आधार पर जलभृत की विशिष्‍टता का आकलन करने, जल रासायनिक विश्‍लेषण और अध्‍ययन, प्रदूषण अध्ययन, अल्पावधि जल आपूर्ति  अन्‍वेषण , सूखा प्रबंधन, आंकड़ा संग्रहण, विशेष अध्ययन, विभिन्न भूजलवैज्ञानिक नक्शे की तैयारी, एटलस, मास्टर योजना, राज्य की रिपोर्ट जिला रिपोर्टों आदि से संबंधित उत्‍तरदायित्‍व निभा रहा है ।


प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण स्‍कंध  भूजल विकास और प्रबंधन  से जुड़े उद्यमियों, वृत्तिकों और प्रशासकों के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण प्रदान करने की जिम्मेदारी निभाता है. यह स्‍कंध संगठन के लिए समग्र प्रशिक्षण नीति, प्रशिक्षण आवश्‍यकताओं का मूल्यांकन, प्रशिक्षण मॉड्यूल की अवधारणा और कार्यक्रम कार्यान्वयन रणनीति आदि के निर्माण के लिए जिम्मेदार है ।


फील्‍ड संबं‍धी गतिविधियों के लिए , देश में 18 क्षेत्रीय कार्यालय स्‍थापित किए गए हैं.  जिनके अध्‍यक्ष क्षेत्रीय निदेशक हैं ।  ऐसे  राज्य  जिनका भौगोलिक क्षेत्रफल बड़ा है, में फील्‍ड गतिविधियों के बेहतर प्रबंधन के लिए 11 राज्‍य एकक कार्यालय भी स्‍थापित किए गए हैं । समन्‍वेषी वेधन और संबंधित गतिविधियों के लिए कार्यपालक अभियंता की अध्‍यक्षता में 17 प्रभागीय कार्यालय हैं ।  राज्‍य एकक कार्यालय और प्रभागीय कार्यालय अपने संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के समग्र प्रशासनिक नियंत्रण के तहत कार्य करते हैं ।  बोर्ड में लगभग 500 वैज्ञानिक, 200 अभियंता और लगभग 3500  तकनीकी और प्रशासनिक / अनुसचिवीय स्‍टाफ है ।  वेधन कार्यों के लिए बोर्ड के पास  88 वेधन रिग (34 प्रत्‍यक्ष रोटरी, 41  डाउन दी होल और 13 संघात युग्म प्रकार)का बेड़ा है ।

 

केन्‍द्रीय भूमि जल बोर्ड का संगठनात्‍मक ढांचा

Org Chart Hindi